IC News and Media House Private Limited


राज्यहिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News 34 वार्डों में से कांग्रेस पार्टी 28 सीटों पर जीत हासिल करेगी, भारतीय जनता पार्टी को मात्र 6 सीटों में रहने का दावा किया है। विधायक महोदय कि इस पोस्ट ने चुनावी रण में हलचल खड़ी कर दी है

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

शिमला नगर निगम चुनाव के ठीक 4 दिन पहले शिमला शहरी के विधायक ने की रिजल्ट की भविष्यवाणी शिमला शहरी के विधायक हरीश जनार्था ने दावा किया है कि नगर निगम शिमला के कुल 34 वार्डों में से कांग्रेस पार्टी 28 सीटों पर जीत हासिल करेगी, भारतीय जनता पार्टी को मात्र 6 सीटों में रहने का दावा किया है। विधायक महोदय कि इस पोस्ट ने चुनावी रण में हलचल खड़ी कर दी है। बता दें कि शिमला नगर निगम चुनाव में दोनों दलों का चुनाव प्रचार जोरों पर है। कांग्रेसी, बीजेपी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर आजमा रही है। जहां एक और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी को भी प्रचार में उतारा है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी कांग्रेस के लिए खुद प्रचार कर रहे हैं। साथ ही सभी मंत्रियों व विधायकों की ड्यूटी अलग-अलग वार्डो में लगाई गई है। राजनैतिक पंडितों का मानना है कि मात्र 4 माह पहले ही हिमाचल में सत्ता परिवर्तन हुआ है। ऐसे में कांग्रेस को काफी हद तक एज मिलना तय माना जा रहा है। शिमला शहरी के विधायक हरीश जनार्था का यह दावा कितना सच साबित होता है यह तो 4 मई को ही पता चल सकेगा। शिमला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, शिमला ग्रामीण युवा कांग्रेस के पवन भंडारी, हिमांशु शर्मा व विभिन्न कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारियों ने भी विधायक महोदय के इस दावे का समर्थन किया है। ओमप्रकाश शर्मा इंडियन क्राइम न्यूज़ शिमला।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button