झारखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Jharkhand News झरिया पाथरडीह पुलिस व सीआईएसएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार 25 अप्रैल को चासनाला कुलटांड़ बस्ती में छापेमारी कर करीब 300 बोरी
धनबाद पुलिस व सीआईएसएफ ने छापेमारी कर अवैध कोयला किया जब्त

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड
धनबाद: झरिया पाथरडीह पुलिस व सीआईएसएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार 25 अप्रैल को चासनाला कुलटांड़ बस्ती में छापेमारी कर करीब 300 बोरी स्लरी का पोडा किया हुआ कोयला जब्त किया, जिसे ट्रक द्वारा पाथरडीह बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया छापेमारी की सूचना मिलते ही कोयला चोर मौके से फरार हो गए. किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. छापेमारी में पाथरडीह थाना प्रभारी अभय कुमार व सीआईएसएफ की टीम दलबल के साथ मौजूद थी. पाथरडीह पुलिस ने चासनाला स्थित साउथ कॉलोनी में पाथरडीह से छापामारी कर लगभग 20 टन अवैध कोयला जब्त कर सेल प्रबंधन को सौंप दिया. इस कार्रवाई से कोयला चोरों के बीच हड़कंप मच गया है. छापामारी की सूचना मिलते ही कोयला चोर भागने में सफल रहे

Subscribe to my channel