उत्तरप्रदेशराज्यशिक्षा

Uttar Pradesh News करनैलगंज : ग्रामीण अंचल की इस बिटिया ने अच्छे अंक लाकर किया नाम रोशन

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश

गोण्डा :- करनैलगंज के चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में पढ़ रही छात्रा श्रृष्टि सिंह ने अपनी कठिन परिश्रम के बदौलत अपने परिजनों और गुरुजनों का नाम रोशन किया है। करनैलगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरयू किनारे स्थित कचनापुर डीहा निवासी श्रृष्टि सिंह ने हाईस्कूल की परीक्षा में 88% अंक हासिल किया है। अपनी कठिन मेहनत के दम पर श्रृष्टि ने अच्छे अंक हासिल कर अपने पिता सुशील कुमार सिंह व माता संगीता सिंह सहित अन्य परिजनों व गुरुजनों का नाम रोशन किया हैं। श्रष्टि की इस कामयाबी पर परिजनों सहित अन्य सगे संबंधियों द्वारा श्रृष्टि को बधाई देने का सिलसिला जारी है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button