IC News and Media House Private Limited


राज्यहिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News अखिल भारतीय डाक कर्मचारी ग्रामीण डाक सेवक संघ (NFPE) हिमाचल प्रदेश परिमंडल का प्रतिनिधिमंडल अपने ज्वलंत मुद्दों को लेकर

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी ग्रामीण डाक सेवक संघ (NFPE) हिमाचल प्रदेश परिमंडल का प्रतिनिधिमंडल अपने ज्वलंत मुद्दों को लेकर चीफ पोस्ट मास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश डाक सर्कल व निदेशक डाक सेवाएं हिमाचल प्रदेश से मिला। प्रतिनिधिमंडल में हिमाचल डाक कर्मचारी ग्रामीण डाक सेवक संघ(NFPE) हिमाचल सर्कल के सचिव वीरेंद्र शर्मा वह वित्त सचिव ओमप्रकाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सभी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा उपरांत अधिकांश का माननीय चीफ पोस्टमास्टर जनरल व माननीय निदेशक डाक सेवाएं हिमाचल प्रदेश डाक सर्कल ने मौके पर ही समाधान कर दिया। वीरेंद्र शर्मा ने समस्त ग्रामीण डाक सेवकों की ओर से रिस्क एवं हार्डशिप एलाउंस दिलाने के लिए माननीय चीफ पोस्ट मास्टर जनरल व माननीय निदेशक महोदय का आभार प्रकट किया। बता दें कि वीरेंद्र शर्मा ने ही गत बैठक में यह मुद्दा रखा था। वीरेंद्र शर्मा का मानना है कि माननीय चीफ पोस्टमास्टर जनरल व निदेशक डाक सेवाओं के अथक प्रयासों से ही इस मुद्दे का समाधान हो सका जिसका लाभ आज हिमाचल प्रदेश डाक सर्कल में समस्त ग्रामीण डाक सेवकों को मिल रहा है। वीरेंद्र शर्मा का कहना है कि भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में ग्रामीण डाक सेवक अहम भूमिका अदा कर रहा है। हिमाचल डाक परिमंडल के अधीन कार्यरत समस्त ग्रामीण डाक सेवकों से वीरेंद्र शर्मा ने आव्हान किया कि विभाग को बुलंदियों तक पहुंचाने में डाक विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करें। ओमप्रकाश शर्मा इंडियन क्राइम न्यूज़ शिमला

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button