उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand Newsशराब पीकर वाहन चलाने में कुल 03 लोगों को किया गिरफ्तार, 37 लोगों के विरूद्ध की पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही

पिथौरागढ़ पुलिस ने अवैध शराब के साथ 02 लोगों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

पुलिसअधीक्षकमहोदयपिथौरागढ़ श्रीलोकेश्वरसिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, श्री महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन डीडीहाट श्री परवेज अली एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला, श्री नेरन्द्र पंत के पर्यवेक्षण में होटल  ढाबों की आड़ में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने अवैध शराब की बिक्री तस्करी करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत थानाध्यक्ष नाचनी श्री चन्दन सिंह व प्रभारी एसओजी श्री हेम तिवारी के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी टीम द्वारा छापेमारी के दौरान नाचनी बाजार में हरीश सिंह कोरंगा पुत्र गोपाल सिंह कोरंगा निवासी घटघोरगाड़ी थाना नाचनी पिथौरागढ़ को कुल 07 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध थाना नाचनी में  धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में उ0नि0 श्री बसन्त पन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान हिलजात्रा ग्राउण्ड कुमौड़ के पास ढाबा संचालक आशीष कुमार पुत्र होशियार राम निवासी ख्वांकोट, हाल कुमौड़ पिथौरागढ़ को ढाबे में शराब परोसने पर गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल श्री मदन सिंह बिष्ट द्वारा चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर दो वाहन

चालक क्रमशः 1- निर्मल सिंह रावत पुत्र बलराम सिंह निवासी बेरीनाग 2- रोहित कुमार पुत्र जगदीश कुमार निवासी बिण पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहनों को सीज किया गया तथा थानाध्यक्ष गंगोलीहाट श्री मंगल सिंह द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने में वाहन चालक रविन्द्र कुमार पुत्र चन्द्र राम निवासी कोठेरा गंगोलीहाट पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान सार्वजनक  धार्मिक स्थलों होटल ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 37 लोगों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालान की कार्यवाही की गयी ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button