IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : SP City अमृत जैन का सख्त संदेश—बीट स्तर पर बढ़ाएं सक्रियता, जिम्मेदारियों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई ।

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

मुजफ्फरनगर। नगर जोन में पुलिसिंग को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए SP City अमृत जैन ने बीट कांस्टेबल एवं डाक मुंशियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

SP City ने बीट कांस्टेबलों से क्षेत्र की स्थिति की जानकारी लेते हुए पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही डाक मुंशियों को थाने के अभिलेखीय एवं डाक संबंधी कार्यों को पूरी गंभीरता के साथ समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से पूरी जिम्मेदारी, अनुशासन और सतर्कता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button