उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News क्रिकेट में सट्टा लगाते हुए एक व्यक्ति को कोतवाली धारचुला पुलिस ने नगद रूपयों सट्टा पर्ची व मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

पुलिसअधीक्षकमहोदयपिथौरागढ़श्रीलोकेश्वरसिंह पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, क्षेत्राधिकारी धारचूला एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा, क्रिकेट में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ सट्टा चलाने वालों के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में दिनांक- 23.04.2023 को कोतवाली धारचुला पुलिस टीम द्वारा धारचुला क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान लाला राम पुत्र स्व0 राम भरोसे निवासी सरफराज खाँ, कोतवाली पिलीभीत उ0प्र0 हाल निवासी गर्ब्याल खेड़ा धारचुला को A One मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान के पास क्रिकेट में सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 12450/- रूपये नगद तथा सट्टा पर्ची व मोबाइल बरामद किये गये। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली धारचुला में धारा- 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त से पूछताछ कर अन्य सटोरियों के बारे में जानकारी ली जा रही है । जनपद पुलिस द्वारा क्रिकेट में सट्टा लगाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button