ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News सभा को संबोधित करते हुए इस दौरान पीएम मोदी ने विन्ध्य को करीब 17000 करोड़ की सौगात दी है

रिपोर्टर धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय सीधी मध्य प्रदेश

रीवा में पीएम मोदी : पीएम मोदी ने विंध्य को दी 40 हजार करोड़ की सौगात, कमलनाथ का नाम लिए बिना कह दी यह बड़ी बात, PM को सुनें : बता दे की सभा को संबोधित करते हुए इस दौरान पीएम मोदी ने विन्ध्य को करीब 17000 करोड़ की सौगात दी है वहीं चार लाख से ज्यादा लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना की सौगात दी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर पंचायतों से भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, पूज्य बापू कहते थे कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है, लेकिन कांग्रेस ने गांधी के विचारों को सिर्फ खानापूर्ति की। 90 के दशक में पंचायती राज के नाम पर खानापूर्ति की। 2014 के बाद से देश ने अपनी पंचायतों के सशक्तिकरण का बीड़ा उठाया। आज इसके परिणाम दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इस दौरान प्रधानमंत्री ने वर्चुअली तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। अब रीवा से नागपुर के लिए इतवारी ट्रेन चलेगी साथ ही छिंदवाड़ा नैनपुर सिवनी से नागपुर चलेगी। इस दौरान पीएम मोदी ने छिंदवाड़ा के विकास को लेकर बिना कमलनाथ का नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि बापू कहते थे कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है, लेकिन कांग्रेस ने गांधी के विचारों को अनसुना किया। 90 के दशक में पंचायती राज के नाम पर खानापूर्ति की। 2014 के बाद से देश ने अपनी पंचायतों के सशक्तिकरण का बीड़ा उठाया। आज इसके परिणाम नजर आ रहे हैं।

PM ने कहा, भारत की पंचायतें गांवों के विकास की प्राणवायु बनकर उभर रही हैं। 2014 से पहले पंचायतों के लिए वित्त आयोग का अनुदान 70 हजार करोड़ से भी कम था। इतनी कम राशि से इतना बड़ा देश, इतनी सारी पंचायतें कैसे अपना काम कर पातीं। 2014 में हमारी सरकार आने के बाद पंचायतों को मिलने वाला यह अनुदान 70 हजार से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया। 2014 से पहले के 10 साल में केंद्र सरकार की मदद से 6 हजार के आसपास पंचायत भवन बनवाए गए थे। हमारी सरकार ने 8 साल के अंदर 30 हजार से ज्यादा नए भवन बनवा दिए हैं। और दो लाख से ज्यादा पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़कर गांवों के विकास को पंख लगाए हैं उन्होंने कांग्रेश पर आरोप लगाया कि आजादी की बात की सरकारों ने पंचायती राज को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया था लेकिन अब हम सशक्तिकरण का बीड़ा उठाए हैं। प्रधानमंत्री आज रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में शामिल हुए। मोदी ने यहां से 2300 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स और 7853 करोड़ रुपए की 5 नल-जल योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। रीवा में मोदी का यह तीसरा दौरा था। इससे पहले वह मई 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान और दूसरी बार नवंबर 2018 में विधानसभा चुनाव के प्रचार में आए थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button