अपराधझारखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jharkhand News पानी भरने के विवाद को लेकर रानीबाजार के राजेंद्र नगर में जमकर हुई मारपीट, एक घायल

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

धनबाद कतरास :- पानी भरने की विवाद को लेकर राजेंद्र नगर रानी बाजार में रविवार को सुबह दो पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट हो गई. मारपीट के दौरान अर्जुन प्रसाद को गंभीर चोटें आई. मारपीट की घटना की सूचना पर कतरास पुलिस पहुंच गई मारपीट करने वाले दो युवक राहुल साव और रजत साव को पकड़कर कतरास थाना ले आई और घायल अर्जुन प्रसाद को इलाज हेतु निश्चित अस्पताल भेज दिया. घायल अर्जुन प्रसाद ने कतरास थाने में लिखित आवेदन देते हुए कहा कि वह सुबह अपने घर से दूध लेने के लिए बाहर निकले तभी पानी भरने के लिए दो पड़ोसियों में आपस में हो हंगामा व विवाद हो रहा था. मेरे द्वारा हो हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास करने लगा तभी वही के रहने वाले दो भाई राहुल साव व रजत साव मेरे साथ मारपीट करते हुए धक्का दें दिया और राहुल ने पत्थर उठाकर मेरे सिर पर मार दिया.जिससे मेरा सिर फट गया और काफी खून बहने लगा. वही मारपीट करने वाले राहुल साव व रजत साव ने भी कतरास थाने में लिखित शिकायत दें दिया हैं. पुलिस दोनों के शिकायत पर जांच पड़ताल कर रही हैं.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button