Uttar Pradesh News विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सीता ग्रुप आफ एजुकेशन हमेशा प्रयत्नशील है छात्रों में नेतृत्व क्षमता के विकास को लेकर हुआ विद्यार्थी परिषद का गठन – महमूदाबाद

रिपोर्टर अर्चना वर्मा महमूदाबाद सीतापुर उत्तर प्रदेश
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सीता ग्रुप आफ एजूकेशन सतत प्रयत्नशील है। छात्रों में नेतृत्व क्षमता के विकास को लेकर विद्यार्थी परिषद का गठन हुआ है। नव निर्वाचित सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का उचित निर्वहन करते हुए विद्यालय व विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करते हुए अपने पदों की सार्थकता सिद्ध करें। विद्यार्थी जीवन में अनुशासित जीवन जी कर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उक्त बातें सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन के शास्त्री सभागार में कॉलेज के चेयरमैन आरके वाजपेयी ने नवगठित विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन कच्ची मिट्टी की भांति होता है, जिसे शिक्षक के उचित मार्गदर्शन में निखारने का काम किया जाता है।
छात्र जीवन में सीखे गए क्रियाकलाप जीवन में काम आते हैं। नवगठित विद्यार्थी परिषद में शिशु भारती विभाग संगठन के अध्यक्ष के रूप में अवंतिका वर्मा, उपाध्यक्ष सिया कश्यप, महामंत्री विवेक मिश्र, मंत्री श्रद्धा वर्मा, कोषाध्यक्ष उज्जवल वर्मा, मुख्य प्रवक्ता अलका वर्मा, प्रवक्ता शीतल वर्मा, प्रवक्ता प्रियांशी सिंह, सांस्कृतिक प्रतिनिधि अंशिका सिंह, खेल प्रतिनिधि शिवम सिंह को तथा सांस्कृतिक विभाग संगठन के पदाधिकारियों में अध्यक्ष डाली वर्मा, उपाध्यक्ष काव्या पोरवाल, महामंत्री अवंतिका पटेल, मंत्री प्रियांशी सोनी, मुख्य प्रवक्ता शताक्षी त्रिपाठी, प्रवक्ता सिद्धांत प्रताप, सदस्य अष्मिका, प्रियांशी मिश्रा, खेल प्रतिनिधि अनामिका यादव, सह खेल प्रतिनिधि चांद बाबू को संस्था के चेयरमैन आरके वाजपेयी के द्वारा शपथ दिलाई गई। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती व ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य आरजे वर्मा, सांस्कृतिक प्रमुख प्रतिभा सिंह, शिशु भारती प्रमुख यशपाल वर्मा, शिक्षक अनुज यादव, नवनीत पांडेय सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।



Subscribe to my channel