IC News and Media House Private Limited


राज्यहिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News बिशु उत्सव हमारी सभ्यता एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार का माध्य शिमला जिला के शिमला ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

बिशु उत्सव हमारी सभ्यता एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार का माध्य शिमला जिला के शिमला ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत पंन्दोआ गांव ऐतिहासिक स्थल के रूप में आदिकाल से जाना जाता है। इस गांव का पुराणों में भी वर्णन मिलता है। हर वर्ष अप्रैल माह में यहां पर बिशू मेले का आयोजन किया जाता है। यहां पर हजारों की संख्या में लोग अपने इष्ट देव के प्रति नतमस्तक होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कर बिशू मेले का आनंद लेते हैं। यहां पर लोग वाद्य यंत्रों, ढोल, नगाड़ों की धुन पर देव पालगी को कन्धे पर उठा कर नृत्य करते हैं। पन्दोआ बिशु मेले के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण व युवा सेवा एवं खेल मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह जी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। समस्त कारदारान देवता पन्दोई, ग्राम पंचायत बाग के प्रधान, उप प्रधान, अन्य सदस्य गणों ने व उपस्थित प्रबुद्धजनों ने युवा मंत्री का भव्य स्वागत किया।मंत्री महोदय ने देवता साहिब पन्दोई के चरणों में अपनी श्रद्धा व्यक्त करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम शिमला ग्रामीण विधानसभा चुनाव क्षेत्र को नंबर 1 बनाने की ओर अग्रसर है।इस के लिए उन्होंने लोगों का सहयोग भी मांगा। अपने संबोधन में मंत्री महोदय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, सभ्यता और रीति-रिवाज हमारे धरोहर हैं। इन्हें सजोए रखना हम सबका दायित्व है। मंत्री महोदय ने कहा कि सराज की 6 पंचायतों को पेयजल योजना जो कि कयाल- बागड़ी के नाम से शीघ्र पूरी होने पर जनता को समर्पित कर दी जाएगी। मंत्री महोदय ने ग्राम पंचायत धरोगडा की आम जनता की लंबित मांग दलोगघाटी-धरोगडा सड़क निर्माण को शीघ्र प्रारंभ करने का वादा भी किया। देवता साहेब पन्दोई के पुरोहित व मंच संचालक श्री वीरेंद्र शर्मा ने युवा मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह के अद्भुत कौशल एवं जनता के प्रति समर्पण को देखते हुए कहा कि “राह संघर्षों की जो चलता है, वही संसार को बदलता है। जिसने रातों से है जंग जीती, सुबह सूर्य बनकर चमकता है”। वीरेंद्र शर्मा का कहना था कि युवा नेतृत्व पूरे हिमाचल प्रदेश में अद्भुत राजनीतिक कौशल के बल परसूर्य कि भाति अपनी चमक बखेरे हुए हैं। शिमला ग्रामीण के लोगों के प्रति उनका लगाव व स्नेह पारिवारिक रिश्ते को भी प्रदर्शित करता है। बिशू मेले के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी सुषमा वर्मा के पिता श्री गोपाल सिंह ने भंडारे का आयोजन भी किया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का आनंद लिया। सुषमा वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित रही। इस अवसर पर शिमला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीम चंद वर्मा, नगर पंचायत सुन्नी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, शिमला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष केवल राज वर्मा, महासचिव जगदीश वर्मा, प्रदेश उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा,कुसुम वर्मा, ग्राम पंचायत धरोगड़ा के प्रधान खमेश कश्यप, उप प्रधान दिलीप वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ सुन्नी के अध्यक्ष घनश्याम भंडारी, सराज युवा कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी गण व शिमला ग्रामीण में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। ओमप्रकाश शर्मा इंडियन क्राइम न्यूज़ शिमला।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button