अपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News बिहार में पैक्स अध्यक्ष से मांगी 10 लाख की रंगदारी, अपराधी बोला- नही दिए पैसे तो AK47 से भून देंगे

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

मोतिहारी :- बदमाशों ने एक पैक्स अध्यक्ष से 10 लाख रुपए रंगदारी की मांग की है। अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष को धमकी दी है कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो एके 47 से उसकी हत्या कर दी जाएगी। इस घटना के बाद पैक्स अध्यक्ष का परिवार दहशत में है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा की मोतिहारी शहर के अगरवा मोहल्ला निवासी पश्चिमी सिसवा के पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह से अपराधियों ने 10 लाख रुपए की डिमांड की है। बदमाशों ने बदमाश ने पैक्स अध्यक्ष की पत्नी के मोबाइल फोन पर कॉल कर रंगदारी मांगी है। पीड़ित पैक्स अध्यक्ष ने थाने में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।वही पैक्स अध्यक्ष संजीव सिंह ठेकेदारी का भी काम करते हैं। बीते 16 अप्रैल को अपराधियों ने रंगदारी के पैसों के लिए फोन किया था और कहा था कि 10 लाख दो नहीं तो AK47 से भून देंगे।इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। इससे पहले भी साल 2021 में पैक्स अध्यक्ष को धमकी मिली थी, लेकिन केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। वही इस मामले में पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button