अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News अम्बेडकरनगर में बाग में मिला महिला का शव हत्या की आशंका, खेत पर गई थी महिला; शरीर पर चोट के निशान

रिपोर्टर रामतिलक बिश्वकर्मा अम्बेडकर नगर उत्तरप्रदेश

अम्बेडकरनगर के अरिया में गुरुवार शाम को शौच के लिए गयी महिला का देर रात शव मिलने से सनसनी फैल गयी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका में आज अकबरपुर टांडा मार्ग को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शरीर पर चोट के निशान के सूचना के अनुसार अरिया निवासी 55 वर्षीय कमला देवी शाम को शौच के लिए घर से बाहर गयी थी। जब कुछ देर तक वह घर नहीं आयी तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू किया तो उसका शव गांव के बाहर रेलवे क्रासिंग के पास एक बाग में मिला। महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग इक्कठा हो गए और शुक्रवार को अकबर टांडा मार्ग को जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि महिला की हत्या कर किसी ने शव को फेंक दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझा कर जाम खोलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने पुलिस को हत्या की तहरीर दिया है। चौकी इंचार्ज अरिया प्रियंका ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button