अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News नक्सलियों ने मचाई उत्पात, आमदई माइंस में लगे वाहन फूंका

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़

नारायणपुर जिले में नक्‍सलियों ने एक बार फिर जमकर उत्‍पात मचायी | आमदई माइंस में लगे एक वाहन में आग लगा दी है। जिससे कारण वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। नक्‍सलियों ने नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर ग्राम कापसी के पास इस घटना को अंजाम दिया। खबरों के अनुसार घटना आज तड़के चार बजे की है। जानकारी के अनुसार 8-10 की संख्‍या में नक्सली मौके पर पहुंचे और वाहन के चालक और हेल्‍पर को वहां से भगा दिया। इसके बाद वाहन में आग लगा दी। नक्‍सलियों ने वहां बैनर लगाकर आमदई माइंस में काम का विरोध किया है।

इससे पहले गुरुवार को नारायणपुर जिला पुलिस ने ओरछा मार्ग को अवरूद्ध करने की घटना में शामिल एक नक्सल आरोपित को गिरफ्तार किया । पुलिस के अनुसार थाना ओरछा से डीआरजी, जिला पुलिस बल व सीएएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान एक संदेही घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम आयतु कोर्राम पुत्र आगाराम कोर्राम निवासी आसनार व नेलनार एरिया कमेटी का सक्रिय जनमिलिशिया सदस्य होना बताया। नक्सलियों के साथ मिलकर धनोरा, ओरछा, रायनार में अलग-अलग तिथि पर पेड़ काटकर, बिजली के खंभे को मार्ग में रखकर, रोड खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना बताया। ओरछा थाना में आरोपित के विरुद्ध पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button