Madhya Pradesh News मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाए जा रहे लाडली बहना योजना के तहत 18 अप्रैल तक 106703 आवेदन फार्म भराये गए।

रिपोर्टर सूर्यकांत मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाए जा रहे लाडली बहना योजना के तहत 18 अप्रैल तक 106703 आवेदन फार्म भराये गए।अनूपपुर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिला शक्तिकरण के लिए प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आवेदन पत्र भरने का काम जिले के शहरी एव ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के रूप में चलाया जा रहा है कार्य की समीक्षा स्वयं कलेक्टर द्वारा की जा रही है जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन श्री अभय सिंह ओहरिया द्वारा ग्रामीण निकायों की मॉनिटरिंग तथा समवन्य किया जा रहा है फार्म भरने आने वाले तकनीकी समस्याओं के निराकरण सीएससी लोक सेवा गारंटी इ-दक्ष केंद्र तथा ई गनवेश के मामले ड्यूटी लगाई गई है शिविर स्थान पर महिलाओं के बैठने के लिए छायादार व्यवस्था पेयजल की व्यवस्था तथा जिन महिलाओं आवेदन पत्र भरे जाने है उन्हें स्थानी अमले की सूचित करने की व्यवस्था की गई है जिले में 18 अप्रैल तक106703 जिले में आवेदन फार्म भरे गय हैं जिसमें जनपद पंचायत अनूपपुर में18489 जनपद पंचायत जैतहरी मे 29801 जनपद पंचायत कोतमा 11255 जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ मे 32172 नगरपालिका अनूपपुर में 2333 नगर पालिका बिजुरी मे 2190 नगरपालिका कोतमा में 2218 नगरपालिका पसान मे 2267 नगरपरिषद अमरकंटक मे 905 नगर परिषद बनगांवा मे 1029 नगर परिषद बरगवां अमलाई 1420 नगर परिषद डोला मे 836 नगर परिषद डूमर कछार मे 545 तथा नगर परिषद जैतहरी मे 1243 आवेदन पत्र भरे जा चुके हैं
Subscribe to my channel