खेलब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News ट्रैक्टर-ट्राली में जबरन भर कर लाया जा रहा है बच्चों को -किसी अनहोनी का जवाबदार कौन ?

कांग्रेस नेता बाहेती ने सांसद खेल महोत्सव पर उठाये सवाल, भाजपा सरकार अपनी राजनीति के लिए कब तक करेगी बच्चों का उपयोग

रिपोर्टर रोहित गुर्जर नीमच मध्यप्रदेश

नीमच, सांसद खेल महोत्सव पर कांग्रेस नेता जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती ने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रचण्ड गर्मी में छोटे छोटे स्कूली बच्चों को खेल महोत्सव के नाम पर जबरन बुलाकर इनका उपयोग राजनीति के लिए किया जा रहा है। पिछले 9 सालों में तो सांसद खेल महोत्सव कभी नहीं हुआ तो इस वर्ष ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी है जबकि अभी कुछ दिन पूर्व ही गांव गांव में मप्र सरकार खेल आयोजन करवा चुकी है।

कांग्रेस नेता बाहेती ने बच्चों को बार बार बुलाये जाने पर आपत्ति लेते हुए कहा कि हाल ही में जब मुख्यमंत्री नीमच आये थे तो भी 3000 स्कूल के बच्चों को जबरन सुबह से लेकर शाम तक में बिठाया गया था। फिर विकास यात्रा में भी स्कूल के बच्चों को भीड़ के रूप उपयोग किया गया जबकि बच्चों का विकास यात्रा से क्या लेना देना था और अब खेल महोत्सव के नाम पर बच्चों का उपयोग राजनीति के लिए किया जा रहा है। बाहेती ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव की अभी क्या उपयोगिता है ? क्या सांसद सुधीर गुप्ता ने इस आयोजन के बाद क्या ऐसी कोई योजना बनाई की इस खेल महोत्सव से विजेता हुए बच्चों को प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया जाएगा। कांग्रेस नेता बाहेती ने कहा कि पहले सरकारी मशीनरी के दम पर विकास यात्रा के नाम पर भाजपा की प्रचार यात्रा निकाली गई और अब सरकारी मशीनरी के माध्यम से सांसद खेल महोत्सव भी भाजपा का प्रचार महोत्सव है। प्रशासन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि खेल महोत्सव का खर्च किस निधि से हो रहा है।

बाहेती ने कहा कि कल ही महाराष्ट्र में अमित शाह की सभा में गर्मी और लू लगने से 11 लोगों की मृत्यु हो गई और अब भरी गर्मी में खेल महोत्सव में बच्चों को जबरन ट्रैक्टरों में भर कर लाया जा रहा है। एक तरफ सरकार खुद ट्रैक्टर ट्राली की सवारी पर रोक लगाती है और अभी जिला प्रशासन खुद भाजपा नेताओं की दबाव में भीड़ इकट्ठी करने के लिए बच्चों की जान पर खेल रहा है अगर ऐसे में कोई दुर्घटना हुई या गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य की परेशानी आएगी तो उसका जवाबदार कौन होगा। कांग्रेस नेता बाहेती ने कहा कि सांसद सुधीर गुप्ता अपने गिरते जनाधार को बचाने के लिए नीमच जिले में बच्चों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्शाना चाहते है। जबकि सांसद गुप्ता ने नीमच के बच्चों का भविष्य खराब करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। सांसद गुप्ता ने नीमच से कई सुविधाओं को मंदसौर ले जाकर नीमच का भविष्य खराब किया है। अपना जनाधार खिसकते देख अब खेल महोत्सव के नाम पर जनता को लॉलीपॉप दिया जा रहा है। सांसद सुधीर गुप्ता की कोई एक भी सौगात नीमच में नहीं है जिसे याद रखा जा सके।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button