छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News कोई भी पात्र हितग्राही बेरोजगारी भत्ता योजना से वंचित ना हो-कलेक्टर

समय-सीमा की बैठक संपन्न

रिपोर्टर शिवशंकर श्रीवास्तव दन्तेवाड़ा छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा । कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में आज जिला संयुक्त कार्यालय के डंकिनी सभाकक्ष में आज समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में चलाए जा रहे योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण की गहन समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण किए जाए। कलेक्टर ने बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत प्राप्त आनलाईन आवेदन और सत्यापन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही बेरोजगारी भत्ता योजना से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना को जिले में सुचारू रूप से क्रियान्वयन करने अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही कहा की कोई भी पात्र हितग्राही योजनान्तर्गत लाभान्वित होने से छूटना नही चाहिये। कलेक्टर श्री नंदनवार ने रीपा योजना की भी समीक्षा की। जिले के अंतर्गत चिन्हित रीपा योजना अंतर्गत गौठान में किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली। रीपा के मार्केट लिंकेज के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।कलेक्टर श्री नंदनवार ने गर्मियों को देखते हुए आम नागरिकों की सुविधा के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजस्व विभागों की समीक्षा करते हुऐ राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मौसमी बीमारियों को देखते हुए मवेशियों के लिए उचित प्रबंधन व्यवस्था करने की बात कही। बैठक में चारों विकासखंड अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर, सुपोषण केंद्रों की भी जानकारी ली। समय सीमा के लंबित प्रकरणों को भी समय से निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्री सागर जाधव, जिला पंचायत सीईओ श्री ललितादित्य नीलम, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, एसडीएम श्री कुमार बिश्वरंजन, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी समस्याएं
कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के ग्रामीण जन एवं आम नागरिकों द्वारा जनदर्शन में छोटी बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा गया। कलेक्टर श्री नंदनवार ने आवेदन पर गंभीरतापूर्वक विचार कर संबंधित विभाग के अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button