मध्यप्रदेशराज्यशिक्षा

Madhya Pradesh News 2 वर्षों से प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं नहीं मिल रहा मध्यान्ह भोजन, भोजन के समय खाना खाने घर जाते हैं छात्र-छात्राएं

विद्यालय की हालत बेहाल, सामुदायिक भवन पर लग रहा विद्यालय,आखिर क्यों उच्च अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान।

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश

जनपद पंचायत लखनादौन जिला सिवनी मध्यप्रदेश से बड़ी खबर निकल कर आ रही है कि ग्राम पंचायत घोघरी के गांव डुंगरिया में प्राथमिक विद्यालय में लगभग दो वर्षों से मध्यान्ह भोजन नहीं मिल रहा है। प्रभारी प्रधानपाठक रमेश राठौर ने कहा सभी उच्च अधिकारियों को दे चुके हैैं आवेदन, लेकिन कोई भी उच्च अधिकारी ध्यान ही नहीं देते। जब दो वर्षों से मध्यान्ह भोजन नहीं मिल रहा है तो संकुल प्रभारी गनेशालाल डेहरिया, जन शिक्षा केन्द्र प्रभारी हलधर शर्मा एवं जन शिक्षक कमलेश जयसवाल ध्यान क्यों नहीं दे रहैं हैं या इन सब मामलों में इनका भी हाथ तो नही, सवाल उठना तो जायज है, कहीं ऐसा तो नहीं दो वर्षों से विद्यालय में मध्यान्ह भोजन नहीं मिल रहा है, कहीं इन सब पर उच्च अधिकारी कर्मचारियों का हाथ तो नहीं, क्या सच है क्या झूठ, पूरी सच्चाई तो जांच के बाद सामने आयेगी। प्राथमिक विद्यालय कि बिल्डिंग की हालत बहुत ही गंभीर एवं खराब है,किसी भी वक्त विद्यालय की बिल्डिंग गिर सकती है, वर्तमान में विद्यालय सामुदायिक भवन पर लग रहा है। इतना सबकुछ होने के बाद भी स्थानीय जन-प्रतिनिधि एवं शासन-प्रशासन क्यों मौन है समझ में नहीं आता।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button