अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News न्यायालीन कर्मचारी ने झाली तालाब में लगाई छलांग आत्महत्या

सुबह ऑफिस गए हस्ताक्षर किये चाय पीने गए और झाली तालाब में लगा दी छलांग न्यायालीन कर्मचारी ने झाली तालाब में लगाई छलांग आत्महत्या के कारणों को तलाश रही पुलिस

रिपोर्टर दौलतराम पाटीदार रतलाम मध्यप्रदेश

रतलाम । शहर के प्राचीन कालिका माता मंदिर परिसर स्थित झाली तालाब में सुबह एक व्यक्ति का शव तैरता दिखा। शव देख वहां घूम रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस सूचना पर पुलिस और एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे, और गोताखोरों की मदद से तैरता हुआ शव को तालाब से बहार निकलवाया और जिला अस्पताल भिजवाया। शव की तलाशी लेने पर मृतक के कपड़ों से परिचय पत्र मिला। जिसमें नाम अमित जोशी ने लिखा है। वह न्यायालय जिला में तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के पद पर पदस्थ है। और कालिका माता मंदिर के पास कर्मचारी कॉलोनी में रहता है। परिजनों को पुलिस ने सूचना दी है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को झाली तालाब में शव तैरने की सूचना मिली थी। ए एस ई आई एम खान और एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल मौके पर पहुंचे। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। लेकिन कारण क्या रहे होंगे इसकी पड़ताल की जा रही हैं। निगम फाइटर और गोतोखोरों की मदद से युवक का शव निकाला गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button