IC News and Media House Private Limited


धर्मराज्यहिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News 2 दिनों के प्रवास के बाद आज जामू लौटेंगे परशुराम भगवान

रिपोर्टर राजेंद्र सिंह रेणुका जी सिरमोर हिमाचल प्रदेश

सिरमौर ददाहू के आराध्य देव भगवान परशुराम जी राजस्थान (खाटू श्याम) में पहली बार आमंत्रित किया गया था। भगवान परशुराम जी ने 2 दिनों तक का प्रवास करके सोमवार को वापस प्रस्थान किया है। भगवान परशुराम अपने 51 देवगणों के साथ राजस्थान के सीकर में पहुंचे थे।राजस्थान प्रवास को लेकर उनके भक्तों में भारी उत्साह दिखाई दिया। देवगणों ने खाटू श्याम के दरबार पहुंचकर भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। खाटू श्याम मंदिर कुछ पल के लिए परशुराम के जयघोष से गूंज उठा। परशुराम मंदिर जामू के प्रधान बिरेंद्र सिंह ने बताया कि भगवान परशुराम को पहली बार राजस्थान आमंत्रित किया गया है। जामू मंंदिर से भगवान परशुराम की प्रतिमाओं को पालकी में सवार करके राजस्थान ले जाया गया था। सोमवार को ददाहू के खदाल के गोसदन में उनका विश्राम किया गया। आज मंगलवार को भगवान परशुराम अपने देवस्थल जामू लौट जाएंगे। जिला सिरमौर की भगवान परशुराम की भूमि कई हजारों साल पुरानी ऐतिहासिक कहानी है भगवान परशुराम की उनके फादर जमदग्नि ऋषि की श्री मां रेणुका जी की परशुराम के फादर जमदग्नि ऋषि महाराज जम्मू कोठी में कई हजारों साल तक तपस्या की उनके पुत्र भगवान परशुराम वह श्रद्धालु अपनी मन्नत मांगते हैं हमेशा उनकी पूरी होती है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button