Jharkhand News धनबाद में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसी, 3 लोगों के दबने की सूचना

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड
धनबाद : केंदुआ बीसीसीएल कुसुंडा एरिया के न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी (एनजीकेसी) के लीज होल्ड एरिया में चल रही यूसीसी इंफ्रा आउटसोर्सिंग परियोजना में सोमवार की सुबह लगभग छह बजे अचानक चाल धंसने से अफरातफरी मच गयी इस दौरान वहां अवैध उत्खनन कर रहे लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोग सैकड़ों बोरी कोयला छोड़ कर भाग खड़े हुए. इस घटना में तीन लोगों के दबने की भी चर्चा होती रही, हालांकि बीसीसीएल के अधिकारियों ने इससे इनकार किया. इस संबंध में केंदुआडीह थानेदार इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोयले के ढेर में लोगों के दबने की सूचना मिली थी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है. मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है. घटना के बाद प्रोजेक्ट अधिकारी एसपी सिंह ने केंदुआडीह थाना को आन लाइन आवेदन देकर प्रोजेक्ट में कोयला चोरी पर रोक लगाने की मांग की है, वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी श्री सिंह बताया कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है. प्रत्यक्षदर्शी एक महिला व उसके बेटे ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि घटना सुबह लगभग छह बजे की है, जो कि सच है।


Subscribe to my channel