IC News and Media House Private Limited


राज्यहरियाणा

Haryana News जादुपुर मे बैंक अधिकारियों द्वारा ग्राम स्तरीय कार्यक्रम

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

नारनौल :- सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा बलाहा कलां द्वारा आज मंगलवार को ग्राम स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गांव जादूपुर में किया गया ! कार्यक्रम में ग्रामीणों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंकिंग संबंधित जानकारी प्रदान की। बैंक प्रबंधक श्री विकास यादव ने उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा एवं अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। ग्राहकों को लोन लिए गए उद्देश्य के लिए ही इस्तेमाल करने एवं समय पूर्व भुगतान करने का आग्रह किया। इस मौके पर श्री अमित मील, उप प्रबंधक, श्रीमती सुमन यादव बीसीए, श्री लाल चंद जी गोद प्रधान सहकारी समिति, पूर्व सरपंच श्री हरी सिंह जी की भी उपस्थिती रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button