उत्तरप्रदेशराज्यशिक्षा

Uttar Pradesh News सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कालेजों तथा अस्पतालों में बिना मास्क के प्रवेश पर रोक

रिपोर्टर गुफरान खान भदोही उत्तर प्रदेश

भदोही। एक बार फिर वैश्विक महामारी कोविड ने तेजी के साथ पांव पसारना शुरू कर दिया है। ऐसे में डीएम गौरांग राठी ने जनपद में बचाव को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों व कालेजों व अस्पतालों में बिना मास्क के प्रवेश न करने की बात कही। सामाजिक दूरी रखने को भी कहा।जिलाधिकारी ने बताया सूबे के साथ ही कुछ राज्यों में कोरोना का असर बढ़ा है। ऐसे में आमजन से आह्वान किया कि भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। इतना ही नहीं, मास्क, रुमाल जरुर मुंह पर रखे। स्कूलों, कालेजों, सरकारी कार्यालयों में प्रोटोकॉल का कड़ाई के साथ पालन का आदेश दिया। चेताया कि इसे लेकर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button