अपराधझारखण्डराज्य

Jharkhand News लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी हनुमान बाजार शिव मंदिर स्थित सोमवार की देर शाम दो गुटो मैं जमकर मार-पीट हुआ।

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी हनुमान बाजार शिव मंदिर स्थित सोमवार की देर शाम दो गुटो मैं जमकर मार-पीट हुआ। इस मार-पीट के दौरान दोनो ओर से मिलाकर लगभग पांच घायल होने की सूचना है। वही घटना की सूचना पाकर लोयाबाद थाना प्रभारी विकाश कुमार यादव सहित गश्ती पुलिस एवं जोगता थाना सहित केन्दुआडीह,पुटकी थाना घटनास्थल पर पहुंचकर चौकसी बढ़ा दिया गया। वही घटनास्थल से स्थानीय पुलिस पांच मोटर साईकिल जब्त कर ले आये। वही पुलिस पांचो घायल को क्षेत्रीय अस्तपताल लोयाबाद से फस्टेट ईलाज कराकर धनबाद एसएनएमएमसी भेज दिया गया। घटना के संबंध मे बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम बाधमारा विधायक के बड़े भाई शारद् महतो के नेतृत्व मे शिव मंदिर परिसर मे भाजपा कार्यक्रता के साथ मिटींग चल रहा था । और जब मिटिंग समाप्ति हो जाने के बाद कनकनी हनुमान बाजार के दुसरे गुट वाले अचानक मारपीट करने लगे। और देखते-देखते दोनों ओर से लाठी डंडे और पत्थरो की बरसात होने लगे। और उसी दौरान दोनो ओर पांच लोगो को घायल होने की सूचना है।

वही समाज सेवी भाजपा कार्यक्रता विनय चौहान से पुछे जाने पर उन्होने बताया कि मंदिर परिसर मे बिधायक ढुल्लू महतो के बड़े भाई के साथ सार्वजनकि बैठक चल रहा था उसी दौरान दर्जनो लड़का हाथ मे लाठी हाकी पत्थर लेकर हमलोगो को ऊपर हमाला कर मार पीट करने लगे। उसी क्रम विधायक जी के भाई को भी धक्का -मुक्की किया गया। वही कनकनी हनुमान निवासी तारा देवी से पुछे जाने पर उन्होने बताया कि मेरा बेटा मंदिर के पास खड़ा था। और अचानक बाघमारा बिधायक ढुल्लू महतो के आदमी हमारे बेटे के साथ मार पीट करने लगा। जिसमे मेरा बेटा को ढुल्लू महतो के आदमी मारकर माथा फाड़ दिया है। वही घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने कनकनी क्षेत्र मे गश्ती बढ़ा दिया गया है । वही घटना के संबंधित लोयाबाद थाना प्रभारी विकाश कुमार यादव के फोन पर संपर्क करने पर फोन नही उठाया गया। वही कनकनी हनुमान बाजार मे तनाव की स्थिति देरवते हुए पुलिस चौकसी बढ़ा दिया गया है। फिलहाल समाचार भेजे जाने तक दोनो ओर से कोई लिखित आवेदन नही दिया गया। फिलहाल पुलिस मारपीट के मामले को लेकर जांच मे जुट गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button