अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News पति को जमकर पिलाई शराब, फिर महिला को अगवा कर 3 रिश्तेदारों ने किया गैंगरेप

रिपोर्टर विजय दिवाकर बिलासपुर छत्तीसगढ़

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र का है. जहां रिश्तेदारों ने पीड़िता के घर में मुर्गा-दारु की पार्टी की. इस दौरान पीड़िता के पति को आरोपियों ने पहले खूब शराब पिलाई. उसके बाद 2 आरोपी पीड़िता के पति को गांव की बस्ती में बछड़े खरीदने का झांसा देकर बछड़े की तलाश में निकल पड़े. जिसके बाद तीसरा युवक पीड़िता का अपहरण कर जंगल ले गया. वहीं पीड़िता का पति नशे में धुत होने के कारण बेहोश हो गया. उसके बाद उसके 2 और सहयोगी आए और तीनों ने मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया. घटना से पीड़िता बुरी तरह घायल हुई और बेहोश हो गई थी. वहीं घटना के बाद पीड़िता ने 3 रिश्तेदारों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने बिना देरी किए तीनों आरोपियों को धर दबोचा. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button