IC News and Media House Private Limited


राज्यहिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News बागवान लोकेंद्र सारटा के अनुसार पीजीआर का छिड़काव सेब के लिए हानिकारक

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

शिमला जिला के ऊपरी क्षेत्र के बागवान लोकेंद्र सारटा अपने अनुभवों के आधार पर पीजीआर की स्प्रे सेव के लिए घातक मान रहे हैं। इनका मानना है कि पीजीआर की स्प्रे से सेटिंग संभव नहीं है। सेब के बगीचों में पालीनाईजर अधिक होने चाहिए। वह मधुमक्खियों भी अवश्य रखी जानी चाहिए। बगीचों में अनाप-शनाप दवाएं डालने से हमारे बगीचे खत्म हो रहे हैं। दवा विक्रेता पैसे के लालच में इसका छिड़काव करने का प्रचार कर देते हैं मगर बागवान गलतफहमी के शिकार बन रहे हैं। मैंने आज तक कभी भी पीजीआर की प्रयोग नहीं किया मगर फसल हर साल लगती है। शिमला क्षेत्र के बागवान लेखराज शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, घनश्याम मेहता, नरेश शर्मा, रूपराज शर्मा, महेश भंडारी, भूपेंद्र मेहता ने बागवान लोकेंद्र सारटा के अनुभवों का समर्थन किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button