अपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News कलयुगी सगी मां ने अपने ही मासूम दो बेटियों को गला दबाकर मार डाला।

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

हाजीपुर में मां ने अपने ही सगी दो बेटियों को गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है की हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र के मणि भकुरहर गांव के वार्ड नंबर 10 में सगी मां द्वारा अपने ही बेटियों को जान से मार देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सराय थाना की पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार किया है और पूछताछ जारी है। मामले के बारे में बताया गया कि रिंकू देवी पति नरेश बैठा मणि भकुरहर वार्ड नंबर 10 निवासी ने अपने दो बेटियों पर चरित्रहीनता का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस के समक्ष कहीं भी है कि दोनों बेटियां परिवार के इज्जत को तार तार कर रही थी। इसलिए गला दबा कर हत्या कर दी है। इस मामले में दूसरी तस्वीर भी निकल कर सामने आ रही है कि सिर्फ रिंकू देवी की गिरफ्तारी हुई है और जुर्म कबूल भी किया। लेकिन एक अकेली महिला दो बेटियों की हत्या कैसे कर सकती हैं। इस कांड में और भी अभियुक्त शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है और पूछताछ कर रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button