अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News सात वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ रिश्ते के भाई ने किया दुराचार, उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई पीडि़ता, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर विजय गुप्ता सीधी मध्यप्रदेश

सीधी चुरहट :- सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, घटना सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार दोपहर की है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, मासूम को जिला अस्पताल सीधी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत ठीक बताई गई है, अंजुलता पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी, विवेक गौतम एसडीओपी चुरहट अस्पताल पहुंचकर नाबालिग का हाल जाना और पूछताछ की, बताया गया कि शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे नाबालिग अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ घर से कुछ दूर स्थित तालाब में नहाने गई हुई थी, जहां पहले से मौजूद परिवार के भाई ने उसे बहला-फुसलाकर तालाब से कुछ दूर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया, आरोपी से छूटने के बाद नाबालिक दर्द से कराहते हुए घर पहुंची, और मां से आपबीती सुनाई, परिजन मासूम को घायल अवस्था में लेकर थाना पहुंचे, और घटना की जानकारी दिये, पुलिस मामला पंजीबद्ध कर पीडि़ता को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां महिला डॉक्टर की देखरेख में इलाज शुरू किया गया, घटना की जानकारी लगते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले, एसडीओपी विवेक गौतम, कोतवाली थाना प्रभारी योगेश मिश्रा, रामपुरनैकिन टीआई सुधांशु तिवारी समेत महिला पुलिस बल स्टाफ जिला अस्पताल पहुंचे हुए हैं

बच्ची के स्वास्थ्य में है सुधार:- बलात्कार पीडि़ता के स्वास्थ्य में सुधार है, चिकित्सकों ने कहा है एक दो दिन रखना पड़ेगा, रिस्ते के भाई आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह भी नाबालिग है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button