अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News प्रयागराज में शूट आउट मारा गया अतीक अहमद सबसे बड़ा हत्याकांड 44 साल का आतंक 44 मिनट में खत्म 10 सेकंड 22 राउंड चली गोलियां 2 डॉन ढेर गैंगस्टर अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक अहमद और अशरफ को प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया है. तीनों हत्यारों ने अतीक और अशरफ को गोली मारने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर भी किया है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन्हें हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक जब अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए प्रयागराज मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था उसी वक्त इन हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया. अतीक और अशरफ को बेहद करीब से गोली मारी गई है. बताया जा रहा है कि तीनों हत्यारे वारदात की जगह पर पत्रकार बनकर पहुंचे थे. यहां पर जिस वक्त अतीक और अशरफ से मीडियाकर्मी बात कर रहे थे उसी वक्त हमलावरों ने पिस्टल निकाली और दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. 14 गोलियां चलाईं, फिर किया सरेंडर घटनास्थल से जानकारी सामने आ रही है कि कुल 14 गोलियां चलाई हैं. जब हमलावरों को यकीन हो गया कि अतीक और अशरफ दोनों की जान निकल गई है तब उन्होंने पुलिस के सामने सरेंडर किया है. यह पूरी वारदात मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों के कैमरों में रिकॉर्ड हो गई.

पुलिस ने तीनों हत्यारों की शिनाख्त लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य के तौर पर की है. पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है. अब पुलिस उनसे मर्डर के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश में जुटी है. बता दें कि अतीक के बेटे असद अहमद का पुलिस ने गुरुवार को एनकाउंटर किया था. इस दौरान उसके साथ उसका साथी गुलाम भी मौजूद था। दरअसल उमेशपाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी था. भतीजे के एनकाउंटर पर चाचा अशरफ ने मीडियाकर्मियों के सामने कहा था कि अल्लाह ने दिया था अल्लाह ने वापस ले लिया है. पुलिस कस्टडी में मेडिकल कराते समय 3 हमलावर ने गोलियां मारी जिसमे अतीक और असरफ ढेर हुए तीनो हमलावर गिरफ्तार तीनो कुछ नारा लगा रहे थे पुलिस हुई नाकाम प्रॉपर रेकी करने के बाद हत्या हुई =सूत्र बाइक से थे हमलावर और 3 दिन से रेकी कर रहे थे अरुण मौर्य, सनी, लवलेश तिवारी ने चलाई गोली हमलावरों ने गोली मारने के बाद हाथ उठाकर किया आत्मसमर्पण, लगाए जय श्री राम के नारे। अतीक अहमद के साथ 17पुलिस कर्मी सस्पेंड किए गए, वही तीनो हमलावरो से अलग अलग एसटीएफ की पुलिस पूछताछ कर रही हैं, हम बता दें कि पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button