अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News मामा घर आई किशोरी झूल गई फंदे पर

रिपोर्टर धर्मेन्द्र यादव गाजीपुर उत्तर प्रदेश

गाजीपुर. बिरनो थाना क्षेत्र के नसरतपुर में घर में फंदा लगाकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार श्वेता कुमारी पिता सुरेश राम (14) निवासी बबुआपुर थाना सरायलखंसी जनपद मऊ बीते 3 माह से अपने मामा के घर पर आई हुई थी इसी बीच शनिवार को खाना बनाकर सबको खिला पिलाकर दिन में लगभग 11:00 बजे घर में बने कोठरी में सोने चली गई इसी बीच परिजनों द्वारा काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर जब कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने खिड़की से देखा तो हतप्रभ रह गए जिसकी सूचना परिजनों द्वारा बिरनो पुलिस को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से किशोरी को उतारा और जिला अस्पताल ले गई अस्पताल में डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण कर किशोरी को मृत घोषित कर दिया।किशोरी के नाना रामनगीना राम ने बताया कि वह जब से घर से आई थी बहुत शांत रहा करती थी घर में कोई लड़की नहीं थी इस वजह से बहुत प्यार दुलार के साथ रखा जाता था उसने ऐसे घटना को अंजाम क्यों दिया कुछ समझ में नहीं आ रहा है किशोरी के मामा मनोज कुमार ने बताया कि मेरे दो लड़के हैं लड़की नहीं होने के कारण उसे हम लेकर आए थे लेकिन हमें क्या पता था ऐसा दिन देखना पड़ेगा पूरा परिवार सदमे में है। इस बाबत जानकारी देते हुए बिरनो थाना अध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि किशोरी की आत्महत्या की घटना की जानकारी मिली थी जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया परिजनों के आधार पर जांच प्रक्रिया और आगे की कार्यवाही की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button