अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News सरकारी स्कूल के शिक्षक की करतूत के बाद थाने पहुंची नाबालिग छात्राओं की शिकायत पर पास्को एक्ट में गिरफ्तार किया, शिक्षक को भेजा जेल

रिपोर्टर रोहित गुर्जर नीमच मध्यप्रदेश

रामपुरा कुकड़ेश्वर। सेवानिवृत्त होने की कगार पर खड़े एक शिक्षक पर अपने ही स्कूल की नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने और बुरी नियत से हाथ पकड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मनासा तहसील के कुकड़ेश्‍वर थाना अंतर्गत एक गांव में सरकारी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ उसी सरकारी स्‍कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्राओं ने कुकड़ेश्‍वर थाने पर मामला दर्ज कराया है। छात्राओं व परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धारा 354 सहित पाक्‍सो एक्‍ट व विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जहां से कोर्ट ने शिक्षक को जेल भेज दिया है। मामले में जानकारी देते हुए कुकड़ेश्‍वर थाना निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि गुरुवार को ग्राम हथुनिया के शासकीय स्‍कूल में पढ़ने वाली दो छात्राएं देर शाम अपने परिजनों के साथ थाने आई। उन्‍होंने हथुनिया के शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय में पदस्‍थ मनासा निवासी 62 साल के शिक्षक कैलाश पिता भुवानीलाल हाड़ा के खिलाफ बुरी नियत से हाथ पकड़ने व छेड़छाड करने की बात कही। छात्राओं के बयान पर आरोपी कैलाश के खिलाफ 354 व पाक्‍सो एक्‍ट सहित विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज किया। तोमर ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद देर रात शिक्षक को गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शिक्षक पढ़ाते समय छात्राओं के साथ अश्‍लील हरकत करता था।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button