ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराज्यस्वास्थ्य

Maharashtra News नागपुर बेकाबू होता जा रहा कोरोना, 24 घंटे में दो की मौत, 151 नए मामले दर्ज

रिपोर्टर राहुल किंदरले नागपुर महाराष्ट्र

नागपुर : उपराजधानी में कोरोना वायरस (Corona Virus) गंभीर होता जारहा है। रोजाना आ रहे मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। अभी तक केवल संक्रमित मामले सामने आरहे थे, लेकिन अब इससे मरीजों की मौत भी होने लगी है। गुरुवार को कोरोना के कारण दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक शहर और दूसरा जिले के बाहर का नागरिक थे। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा था। वहीं इस दौरान 151 नए मामले भी सामने आएं हैं। इस बात की जानकारी जिला स्वस्थ्या विभाग (District Health Department) ने बुलेटिन जारी कर दी। जारी बुलेटिन के अनुसार, जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10361 हो गई है। वहीं आज आए संक्रमितों की संख्या के बाद जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 632 हो गई है। आज आए मरीजों में 75 ग्रामीण, 72 शहरी और चार भर के जिले के हैं। एक तरफ जहां संक्रमितों की संख्या बढ़ी है, वहीं दूसरी तरफ इससे ठीक होने वालों के आकड़े में भी बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे में 63 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button