अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News मोहम्मदपुर खाला थाना इलाके में दूसरे दिन भी चोरों ने दो गांवों में तीन घरों से लाखों का माल पार कर दिया।

रिपोर्टर मो ज़ैद सूरतगंज बाराबंकी उत्तर प्रदेश

सूरतगंज-बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना इलाके में दूसरे दिन भी चोरों ने दो गांवों में तीन घरों से लाखों का माल पार कर दिया। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं ढूंढ सकी है।इधर दो दिन पहले भी चोरों ने एक स्कूल में चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसका खुलासा अभी तक नही हो सका। घटनाक्रम के मुताबिक, पहली वारदात मौसंडी निवासी राम तीरथ वर्मा के घर हुई। वह परिवारीजनों के साथ पूर्णागिरी मंदिर गए थे। इससे घर में उनकी मां कल्पना देवी ही मौजूद थी। बुधवार रात इनके घर में पीछे से चोर छत पर पहुंचे। इसके बाद आंगन के जाल की सरिया काट कर घर में दाखिल हो गए। चोरों ने घर के कमरे में रखी 25 हजार की नगदी समेत पंद्रह किलो मेंथा ऑयल, चांदी के सिक्के उठा ले जाने में सफल रहे। दूसरी वारदात रेलवे कर्मचारी अरूण सिंह के घर चोरों ने अंजाम दिया। इनके घर में छत के रास्ते अंदर पहुंचे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखा बक्सा तोड़ कर पांच हजार की नगदी, एक मूंगा रत्न की माला और चांदी के सिक्कों पर हांथ साफ कर दिया। वहीं पड़ोस के अंदीपुर गांव में भी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां अमरेश वर्मा के घर के मेन दरवाजे का लॉक तोड़ कर चोर अंद घुस गए। अमरेश के अनुसार उनके बेटे आदर्श व बहु शांति देवी छत पर सो रही थी। इस दौरान चोरों ने बेटे आदर्श वर्मा के कमरे का ताला तोड़ कर गोदरेज अलमारी में रखा जेवरात से भरा बैग पार कर दिया। जेवरात की कीमत करीब पांच लाख बताई जा रही है। सुबह पीड़ितों ने ताबड़तोड़ हुई चोरी की वारदातों की जानकारी पुलिस की दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इधर, लगातार हो रही चोरियों से इलाके में दहशत का माहौल है।

बढ़ता जा रहा चोरों का आतंक
मोहम्मदपुर खाला इलाके में दिन प्रतिदिन चोरों का आतंक जारी है।एक हफ्ते में थाने की घटना को मिलाकर तीन घटनाएं घट चुकी है।लेकिन पुलिस चोरी की घटना खोलने में असफल है।

थाने में घुस कर चोरी की कोशिश करने वाले आरोपीत को एनडीपीएस में भेजा जेल:

मोहम्मदपुर खाला थाने में मंगलवार रात अंदर घुस कर चोरी की कोशिश करने वाले आरोपित को पुलिस ने एनपीएस में जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि घटना के दिन चोरी के सामान के साथ अरेस्ट किए गए आरोपी हर्ष मौर्य उर्फ सीटू के पास से 125 ग्राम मारफीन भी बरामद हुई थी। इधर, चोरी की कोशिश करने वाले आरोपी को एनडीएस में जेल भेजने के बाद से पुलिस सुर्खियों में है।इलाके पुलिस की इस कार्यवाही से चर्चाओ का बाज़ार गर्म है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button