अपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News लालगंज में दलित नेता की गोली मारकर हत्या

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

बिहार के हाजीपुर से है जहां हाजीपुर के लालगंज प्रखंड निवासी दलित सेना के सचिव व भीम आर्मी संगठन के संग्रछक राकेश पासवान की दिनदहाड़े गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है की राकेश पासवान अपने घर पर थे तभी दो बाइक पर सवार चार युवक आए और राकेश पासवान पर लगभग 20 राउंड गोली चला दी और वहा से हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए।घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हो गए तथा आनन फानन में राकेश पासवान को लालगंज के एक प्राइवेट क्लिनिक में ले गए जहा से उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने राकेश पासवान को मृत घोषित कर दिया,घटना में राकेश पासवान के भाई को भी गोली लगी है जो की अभी इलाजरत है।घटना के बाद आक्रोषित लोगो ने की लालगंज बाजार में तोड़ फोर की एवं आगजनी की,कई दुकानों में भी आग आग लगा दिया।घटना के बाद से लालगंज में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।कई थानों की पुलिस सहित सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश घटना स्थल पर कैंप कर रहे है।स्तिथि को देखते हुए,दंगा नियंत्रण फोर्स की भारी संख्या में तैनाती तैनाती कर दी गई है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button