अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News राईफल छीनने का वीडियो वायरल, फिर भी पुलिस मानने को तैयार नहीं

फोटो. पुलिसकर्मियों को राईफल व रिवाल्वर सौंपते आरोपी पक्ष

रिपोर्टर इरफान अंसारी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर बंडा में भूसा बनाने के विवाद को लेकर बुधवार को जायज व नाजायज असलहे लहराए गए, फायरिंग हुई, लाइसेंसी रिवाल्वर व राईफल दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर छीन लिये। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम को आरोपी पक्ष ने स्वयं छीने गए असलहे वापस किए। परंतु उसके बावजूद भी बंडा पुलिस विवाद मानने को तैयार नहीं है। और थाने में घंटों दोनों पक्षों को बैठाकर फैसला करा दिया गया। जबकि मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मारपीट और असलहा निकालने की मौके पर किसी व्यक्ति ने वीडियो बना ली जोकि अगले दिन गुरुवार को प्रसारित भी कर दी गई। परंतु बंडा पुलिस घटना को लेकर फिर भी गंभीर नहीं दिखाई दी और ना ही विवाद करने वालों पर कोई कार्रवाई की गई।बंडा के गांव दलेलापुर निवासी एक फार्मर ने अपने गेहूं की नरई पास के ही गांव सिकंदरपुर निवासी एक गैर समुदाय के व्यक्ति को बेचकर बयाना ले लिया था। परंतु उसके बावजूद उक्त फार्मर का पुवायां थाना क्षेत्र के गांव पकड़िया हकीम निवासी एक रिश्तेदार अपना रीपर लेकर दलेलापुर उसी फार्मर के खेत में भूसा बनाना शुरू कर दिया। भूसा बनते देख नरई खरीदने वाले गैर समुदाय के लोग आकर आपत्ति करने लगे। बात बिगड़ी तो गाली गलौज के बाद मारपीट तक पहुंच गई। जानकारी पाकर उक्त फार्मर अपनी लाइसेंसी राईफल व उसका साथी रिवाल्वर लेकर मौके पर पहुंचे। मामला बिगड़ते देख फायर कर दिया तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने भी तमंचे लहराते हुए उन्हे घेर लिया और मौके पर राईफल व रिवाल्वर छीन लिए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने छीने गये लाइसेंसी हथियार आरोपी पक्ष से बरामद कर लिए। और दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। साथी भूसा बनाने वाली रीपर और ट्रैक्टर को भी थाने लाया गया। घंटों बैठाने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए समझौता करा मामले को रफा-दफा कर दिया। परंतु मारपीट और असलहे लहराने के समय किसी ने वीडियो बना लिया जो अगले दिन गुरुवार को इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बावजूद बंडा पुलिस विवाद की बात मानने को तैयार नहीं है। और ना ही किसी के विरुद्ध कोई कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। जबकि मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते क्षेत्र में अंदर ही अंदर चिंगारी सुलग रही है। आरोपी के बताने पर सिपाही खोल सका राईफल का लाक. मारपीट के बाद असलहे पकड़े जाने के मौके पर पहुंचे सिपाही ने विभाग को शर्मसार करने वाला काम कर दिया। जब फार्मर से छीने गए रिवाल्वर और राईफल को बरामद करने के बाद राईफल का बोल्ट खोलने का प्रयास किया तो काफी प्रयास के बावजूद सिपाही लाक खोलने में असमर्थ रहा। जिसके बाद आरोपी से ही लॉक खोलने का तरीका पूछा तब जाकर सिपाही ने राईफल का बोल्ट खोलकर उसे अपने कब्जे में लिया और थाने लाया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button