अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News एक युवक ने अवैध संबंध के शक के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

ब्यूरो चीफ नीरज वर्मा शिवपुरी मध्य प्रदेश

शिवपुरी :- बड़ी खबर शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अवैध संबंध के शक के चलते अपनीं ही पत्नि की कुल्हाडी से काटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी पत्नि की हत्या कर सीधा थाने जा पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने कुल्हाडी से काटकर अपनी पत्नि की हत्या कर दी है।जानकारी के अनुसार कलावती आदिवासी उम्र 25 साल की उसी के पति छोटू आदिवासी ने कुल्हाडी से काटकर हत्या कर दी। बताया गया है कि कलावती अपने मायके में रह रही थी और छोटू को कलावती के चरित्र पर संदेह था। जिसके चलते उसने कुल्हाडी से काटकर अपनी पत्नि की हत्या कर सीधा थाने जा पहुंचा। जहां पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नि की हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने मृतिका के पिता रमेश पुत्र रतनू आदिवासी उम्र 60 साल निवासी शिकारीपुरा को बुलाया और हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button