राजस्थानराज्यशिक्षा

Rajasthan News कक्षा आठवीं का आशीर्वाद समारोह आयोजित, वरिष्ठ सहायक याकूब मेहर का विदाई समारोह संपन्न

रिपोर्टर यारू रायपाल जैसलमेर राजस्थान

भणियाणा – उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में कक्षा आठ का आशीर्वाद समारोह व हाल ही में वरिष्ठ सहायक के रूप में पदोन्नत होकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिखोड़ाई में कार्यग्रहण करने वाले याकूब मेहर का विदाई समारोह आयोजित किया गया।विद्यालय के अध्यापक अय्यूब दीन मेहर ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चांद मोहम्मद के निर्देशन में विद्यालय प्रांगण में कक्षा आठ का आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। मेहर ने बताया कि इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक जनाब अल्लाह बक्स मेहर ने की। मगन खान हयातपुरा, सद्दाम खान, दिलदार मेहर, सत्तार शाह, अय्यूब दीन, भमू मेहर, रहमतुल्लाह मेहर आदि उपस्थित रहे। इस दौरान वरिष्ठ सहायक याकूब मेहर ने विद्यालय में बिताए खुशनुमा पलो को याद किया। प्रधानाध्यापक मेहर ने बच्चो को शिक्षा को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि एक विद्यार्थी के लिए अनुशासन व संस्कार जरूरी है। इस दौरान अय्यूब दीन, मगन खान, रहमतुल्लाह आदि ने बच्चो को उद्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा आठ के होनहार छात्रों इस्लाम जुनेजा, मुस्ताक, जहीर खान, इंसाफ अली ने भी अपने विचार व्यक्त किए। दिलदार मेहर ने सभी का आभार वक्त किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button