मध्यप्रदेशराज्यशिक्षा

Madhya Pradesh News बच्चों एवं शिक्षकों की छुट्टी के लिए शिक्षा विभाग ने की घोषणा जानिए पूरे साल भर में कितने दिन की मिली छुट्टी

रिपोर्टर धीरेंद्र कुमार पांडेय सीधी मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह ने 12 अप्रैल 2023 को आदेश जारी करते हुए बच्चों एवं शिक्षकों के लिए पूरे साल भर की छुट्टी के समय सारणी की घोषणा कर दी है। जिसमें ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2023 से 15 जून 2023 तक छात्रों के लिए रहेगा तथा 1 मई 2023 से 9 जून 2023 तक शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। वही 23 अक्टूबर 2023 से 25 अक्टूबर 2023 तक शिक्षकों एवं बच्चों दोनों के लिए दशहरा का अवकाश दिया गया है तथा दीपावली अवकाश 10 नवंबर 2023 से 15 नवंबर 2023 तक एवं शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2023 से 4 जनवरी 2024 तक की छुट्टी की घोषणा शिक्षकों एवं बच्चों दोनों के लिए कर दी गई है। वही नवीन शैक्षणिक सत्र 2023-24 की भी घोषणा की गई है जिसमें कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक की कक्षाएं 17 अप्रैल 2023 से प्रारंभ होंगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button