अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News महिला से टप्पेबाजी कर पर्स में रखे मंगलसूत्र, जंजीर समेत दस हजार रुपए लेकर बाइक सवार दो उचक्के चंपत हो गए।

पीड़िता ने बाइक सवार अज्ञात लोगों पर बात करने के दौरान रुमाल में नशीला पदार्थ सुघाकर जेवरात व नकदी ले जाने का आरोप लगाया।

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

क्षेत्र नगला ताल (पाली) गांव की पीड़िता रश्मि पत्नी अभिषेक ने बताया कि  मंगलवार की दोपहर पाली गांव में स्थित मायके से आवश्यक कार्य से भरथना कस्बा में स्थित बैंक आई थी,बैंक का सर्वर डाउन होने से वापस गांव जाने के लिए मोहल्ला मोतीगंज में स्थित महेश्वरी धर्मशाला के पास खड़ी थी,उसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए और मेडिकल स्टोर पूछने लगे,बात करने के दौरान ही उसने चेहरे के पास हरे रंग का रुमाल दिखाया,रुमाल को देखते ही उसकी सुध बुध जाने लगी,दस मिनट बाद संभलने पर कंधे पर टंगा पर्स गायब मिलने पर अवाक रह गई, पर्स में मंगलसूत्र, रखे 10 हजार रुपए थे।पीड़िता का आरोप है बाइक सवार युवकों ने रुमाल में कोई नशीला पदार्थ सुघा दिया और जेवरात व नकदी रखे पर्स लेकर चंपत हो गया।सूचना पर पीड़िता की माँ सुमन देवी व मौसेरे भाई विपिन कुमार आदि मौके पर पहुँच गए। पीड़िता के भाई कौशल ने फ़ोन पर बताया कि रश्मि भरथना कस्बा में स्थित बैंक में आवश्यक कार्य से गई थी, फिलहाल पुलिस को सूचना नही दी हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button