उत्तरप्रदेशराज्यशिक्षा

Uttar Pradesh News सूरतगंज ब्लाक में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों ने बाइक रैली निकाली।

रिपोर्टर मो ज़ैद सूरतगंज बाराबंकी उत्तर प्रदेश

सूरतगंज ब्लाक में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों ने बाइक रैली निकाली। बीडीओ प्रीति वर्मा व बीईओ संजय राय ने ब्लाक परिसर में हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। बाइक रैली के जरिये अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया गया। इस दौरान गांव की गलियां “एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा. पापा-मम्मी हमें पढ़ाओ, विद्यालय जरूर पहुंचाओ और आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे.” के नारों से गूंज गईं। बाइक रैली सूरतगंज से शुरू होकर शाहपुर, बनर्की, भैरमपुर, लालपुर करौता होते हुए हेतमापुर पहुंची। यहां के प्राइमरी स्कूल में रैली का समापन किया गया। बीईओ ने बताया कि शिक्षक गांव गांव जाकर स्कूल न जानें वाले बच्चों को चिंहित करेंगे। साथ ही स्कूल में उनका नामांकन कराकर नई शिक्षा नीति व निपुण भारत के तहत शिक्षण कराएंगे। इस मौके पर एडीओ पंचायत ऋषिपाल सिंह, जागृति इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रमेश चन्द्र ओझा, अजीत प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, अखिलेश पांडेय, अतुल कुमार वैश्य मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button