ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News 11 केवी लाइन की चपेट में आने से युवक घायल खेत पर गेहूं की कटाई करते समय हुआ हादसा, इलाज के लिए जयपुर किया रेफर

रिपोर्टर अंकित शर्मा जीलो नीमकाथाना राजस्थान

पाटन के ग्राम पंचायत धांधेला के राजस्व ग्राम मिंडाला मैं सोमवार को बिजली की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया। गेहूं की कटाई करते समय हुआ हादसा, घायल के भाई हनुमान प्रसाद यादव ने रिपोर्ट में बताया कि हमारे खेत से गुजरती हुई बिजली लाइन का पोल पिछले 15 दिनों से टूटा हुआ था। जिसकी 11 केवी लाइन नीचे गिरी हुई थी। जिसकी सूचना हमने विभाग को दे दी थी, लेकिन विभागीय कर्मचारियों ने लाइन को ठीक नहीं किया। खेत पर मेरा छोटा भाई रणवीर यादव गेहूं की कटाई कर रहा था अचानक से टूटे हुए तार से करंट आ गया। जिससे रणवीर गंभीर रूप से घायल हो गया और झुलस गया। घायल को पाटन के राजकीय रैफफल चिकित्सालय लाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण कोटपूतली रेफर कर दिया। जहां से डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए घयाल को जयपुर रेफर कर दिया। वहीं लोगों ने हादसे की सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को दी। उसके बावजूद भी विभाग द्वारा अभी तक भी कोई कार्रवाई नहीं की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button