अपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News वीरपुर में फंदे से लटकी मिली किशोरी के शव मामले में बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग हो रही तेज

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार

जगदर गांव में 13 साल की किशोरी से रेप व हत्या मामले में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा बदमाशों को पकड़ने की मांग तेज हो गई है। मंगलवार को भाकपा जिला मंत्री व पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय,जदयू नेता रुदल राय व एआईएसएफ राज्य अध्यक्ष अमीन हमजा ने मृतका के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने इस तरह की अमानवीय घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग जिला प्रशासन से की। कहा कि प्रशासन शीघ्र इस मामले का उद्भेदन करे और दोषी बदमाशों को गिरफ्तार करे। मौके पर एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार, भाकपा नेता रणजीत यादव, चंद्रप्रकाश नारायण सिंह, राम विलास महतो, जदयू नेता रूदल राय, प्रमोद चौधरी आदि मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button