Chhattisgarh News नगर निकाय के कर्मचारियों का हड़ताल में जाने से प्रभावित हुई स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था।

रिपोर्टर शिवशंकर श्रीवास्तव दन्तेवाड़ा छत्तीसगढ़
दन्तेवाड़ा । छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी प्रदेश संघ के तत्वधान में नगरीय निकाय के कर्मचारियों के द्वारा दन्तेवाड़ा के आवराभाटा के दुर्गा मंच में जिले के नगरीय निकाय कर्मचारी दन्तेवाड़ा, बचेली, किरंदुल गीदम एवं बारसूर के कर्मचारियों के द्वारा 03 सूत्रीय मांगों को लेकर दिन भर हड़ताल में रहे। कर्मचारियों में रोष व्याप्त है, कर्मचारियों के हड़ताल में चले जाने से जिले के निकाय के पेयजल, सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। इधर नियमित कर्मचारियों के द्वारा पेयजल, सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से संपादन किया जा रहा है।
किरंदुल में 58 बचेली 62 दन्तेवाड़ा 72 गीदम 43 बारसूर 27 कुल 262 कर्मचारियों के द्वारा सरकार के वादा खिलाफी का नारा लगाकर रोष जताया है। छत्तीसगढ़ सरकार से ठेका प्रथा समाप्त कर निकाय में समायोजित करने व नियमित करने की मांग की गई है। संघ के जिला अध्यक्ष देवीशंकर सैनी ने बताया कि पूर्व में निकाय के सभी कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल का आयोजन कर सरकार से नियमितीकरण की मांग की गई। सरकार के द्वारा किसी प्रकार की नियमितीकरण की कार्यवाही न करने से पुनः मांगे पूर्ण करने के लिए हड़ताल जारी किया गया है। इधर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र ध्रुव ने बताया है कि तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान उचित निर्णय नहीं लेने पर आगामी रणनीति के तहत अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने की बात कही गई है। हड़ताल के पहले दिन जिले के नगरीय निकायों में स्वच्छता, पेयजलापूर्ति प्रभावित हुई है।
Subscribe to my channel