Uttar Pradesh News : फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट कांड में महाठग सुमित सिंह भेजा गया जेल

ब्यूरो प्रमुख शरद कुमार फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
फतेहपुर। जिले में ठगी के कई मामलों में पहले से घिरे महाठग सुमित सिंह को फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र कांड में भी कोई राहत नहीं मिली। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे सीधे जेल भेज दिया गया।
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि सुमित सिंह ने न सिर्फ खुद बल्कि अपने परिवार और करीबी लोगों के नाम पर फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर सालों तक सरकारी पेंशन और योजनाओं का लाभ उठाया। शुरुआती जांच में ही लाखों रुपये के घोटाले की आशंका जताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, मेडिकल परीक्षण और सत्यापन के दौरान आरोपी की पोल खुल गई। हैरानी की बात यह है कि आरोपी पूरी तरह स्वस्थ होने के बावजूद फर्जी तरीके से दिव्यांग पेंशन लेता रहा।
अब पुलिस प्रशासन ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। कई विभागों से रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और इस पूरे फर्जी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस घोटाले से जुड़े और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। गौरतलब है कि सुमित सिंह पहले से ही नौकरी दिलाने, सरकारी काम कराने और अन्य बहानों से ठगी करने के कई मामलों में आरोपी रहा है। अब लगातार हो रही कार्रवाई से उसकी मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं।




Subscribe to my channel