IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : आज दिनांक 12/9/2026 को दोपहर 12 बजे डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में स्वर्गीय डॉ सत्यनारायण भारती विद्यालय हायर सेकंडरी स्कूल अरबपुर फतेहपुर में मेधावी छात्र

ब्यूरो प्रमुख शरद कुमार फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

छात्रा व शिक्षक अलंकरण समारोह का आयोजन चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नागेश सिंह जेल अधीक्षक व विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश श्रीवास्तव मानस किंकर उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती व डॉ सत्यनारायण जी तथा उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय सुंदरी देवी जी की प्रतिमा में जेल अधीक्षक,मुख्य ट्रस्टी डॉ अनुराग श्रीवास्तव,प्रधानाचार्य डॉ हेमंत त्रिपाठी द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन राजकुमार वर्मा द्वारा किया गया।ततपश्चात डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा मुख्य अतिथि को बैज अलंकृत कर शाल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया फिर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ हेमन्त त्रिपाठी जी व विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार श्रीवास्तव,राजकुमार,उदय चंद्र पटेल जी,कमल कुमार सविता,मनोज कुमार,दिलीप कुमार,राकेश कुमार सिंह,राजेंद्र कुमार,अर्शीका सचान को उनकी अभूतपूर्व सेवाओं हेतु माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इसके बाद 2025-26 की हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त बालिका वर्ग में चांदनी देवी प्रथम,शिखा द्वितीय,नंदनी तृतीय तथा बालक वर्ग में शिवम प्रथम,प्रशांत सिंह द्वितीय,विकास तृतीय एवं प्रत्येक विषय मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रा कुमारी शिखा देवी (हिन्दी),आशुतोष,प्रशांत (अंग्रेजी),रवि जोशी(संस्कृत) सुभाषसिंह(गणित),पूजा (विज्ञान),प्रिया देवी(सामाजिक विज्ञान),आरती(कला) को माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।जेल अधीक्षक ने सभी बच्चों से एकाग्रता से अध्ययन करने के लिए कहा व जरूरतमंद बच्चों को पुस्तकें देने के लिए भी कहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह हेतु आभार व्यक्त किया।मानस किंकर दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि जो बच्चे इस बार अच्छे अंक नहीं प्राप्त कर पाए हैं वह इन बच्चों से प्रेरणा लेकर अगली बार अवश्य अच्छे अंक प्राप्त करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button