Madya Pradesh News : अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने ली परेड की सलामी, पुलिस लाइन के कार्यालयों का किया निरीक्षण

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.
शाहजहाँपुर। शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार (15 सितंबर 2026) को अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी ली गई और विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों के टर्नआउट और अनुशासन का निरीक्षण किया गया तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने हेतु नियमित व्यायाम व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस लाइन स्थित विभिन्न कार्यालयों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में रखे अभिलेखों व रजिस्टरों का अवलोकन कर उनके अद्यावधिक व व्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए। साथ ही परिसर में साफ-सफाई और शासकीय कार्यों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठा व अनुशासन के साथ निर्वहन करने और आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।



Subscribe to my channel