IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : महाशिव पुराण कथा का भव्य आरंभ – मातृ शक्ति और शिव के प्रति भक्ति की एकता ने इतिहास रच दिया

Reporter Shatrughna, Uttar Pradesh

आज ऊँचाहार में आयोजित महाशिवपुराण कथा की ऐतिहासिक कलश यात्रा ने आस्था, एकता और शिवभक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। लगभग 50 हजार माताओं-बहनों एवं शिवभक्तों ने इस विशाल कलश यात्रा में सहभागिता कर ऊँचाहार को पूरी तरह शिवमय कर दिया। आज जब मैं अपनी धर्मपत्नी श्रीमती नीलम पांडे जी एवं बेटी मनी पांडे जी के साथ इस कलश यात्रा में शामिल हुआ, तो हमारी मातृशक्ति की अद्भुत ताकत और श्रद्धा के दर्शन हुए। सिर पर कलश, पीली साड़ियों में सजी माताएँ-बहनें और उनके चेहरों पर भगवान भोलेनाथ के प्रति प्रेम, स्नेह एवं भक्ति-यह दृश्य सचमुच अविस्मरणीय था।


ऊँचाहार आने वाले हर मार्ग पर पीली साड़ियों में माताओं-बहनों की टोलियाँ दिखाई दे रही थीं। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा क्षेत्र स्वयं भगवान शिव की भक्ति में रंग गया हो।
इस ऐतिहासिक कलश यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर द्वारा लगातार पुष्पवर्षा कर हमारी मातृशक्ति एवं सभी कलश यात्रियों का अभिनंदन किया गया। यह पल ऊँचाहार के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। इस ऐतिहासिक कलश यात्रा में शामिल हुईं एक-एक माताओं-बहनों के चरणों में मेरा कोटि-कोटि वंदन एवं हृदय से आभार। साथ ही, इस आयोजन को सफल बनाने में दिन-रात जुटे सभी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और शिवभक्तों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद।
अब इसी पावन भावना के साथ कल दोपहर 1 बजे से परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से होने वाली महाशिवपुराण कथा में आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button