IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : जिला बदर अपराधी को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा जनपद से बाहर किया गया

रिपोर्टर चन्द्रिका प्रसाद उत्तर प्रदेश

श्री अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र एवं श्री हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी पिपरी, जनपद सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जनपद सोनभद्र द्वारा विभिन्न आपराधिक मुकदमों में अभियुक्त राजन भारती पुत्र देवीदयाल भारती, निवासी चंदूआर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को अपने आदेश दिनांक 29.08.2026 के माध्यम से उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर किया गया था।

उक्त आदेश के अनुपालन में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त राजन भारती पुत्र देवीदयाल भारती, निवासी चंदूआर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को जनपद सोनभद्र की सीमा से बाहर ले जाकर विंध्यनगर, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश में छोड़ा गया तथा जिला बदर आदेश की विधिवत तामील कराई गई।

अभियुक्त को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि जिला बदर की निर्धारित अवधि के दौरान बिना सक्षम अनुमति के जनपद सोनभद्र की सीमा में प्रवेश न करे। यदि जिला बदर अवधि में अभियुक्त जनपद सोनभद्र की सीमा में पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button