IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : शिक्षक वेलफेयर द्वारा मण्डल में राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम का आयोजन एवं संयोजन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बलदेव प्रसाद पाण्डेय ने किया।

जूनियर रिपोर्टर रमेश कुमार बहराइच उ.प्र.

बहराइच:स्कूली शिक्षा और शिक्षा व्यवस्था कों अपनें कौशल और ज्ञान से छात्रों कों प्रारंभिक कक्षाओं में बौद्धिक, शारीरिक और नैतिक विकास पर निष्ठापूर्वक ध्यान आकर्षित करते हुए अच्छे विद्यार्थियों और कर्तव्यनिष्ठ नागरिकों की भावी पीढ़ियां तैयार कर रहे परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों कों उनके परिश्रम और कार्यों कों देखते हुए विगत 5 सितम्बर 2026 कों राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उसी परिपेक्ष में देवी पाटन मंडल क्षेत्र अंतर्गत पुरस्कृत शिक्षकों कों कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया।

आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि जयेन्द्र विक्रम सिंह (राजा साहब) एवं आनन्द मोहन मिश्र जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बहराइच की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम में पुरस्कृत शिक्षक प्रीति मिश्रा पीएम श्री उच्च प्रा० वि० बेलवा पदुम पयागपुर, बहराइच, अमिता टण्डन प्रा0वि0 राजापुर रानी, हरिहरपुर श्रावस्ती, सलमा खान कम्पोजिट विद्यालय आदर्श नगर बलरामपुर, सुनीत मित्र पाण्डेय प्रा0वि0 गोकुला नवाबगंज, गोंडा को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि एवं सभाध्यक्ष के द्वारा श्री रामचरित मानस पुस्तक,स्मृतिचिन्ह, प्रमाण पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जूनियर शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राधाकृष्ण पाठक व संचालन पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश बहराइच जिला अध्यक्ष कृष्ण मोहन शुक्ल नें किया। इस अवसर पर मुनव्वर मिर्ज़ा,पूरन लाल चौधरी, बृजेश कुमार तिवारी, आँचल श्रीवास्तव पांडेय, केशवराम, हरिराम यादव,राजेश मिश्र,राम कुमार पांडेय,शरद कुमार सहित पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसाइटी के मंडल और जनपद के अधिकांश पदाधिकारी सहित काफी संख्या में सम्मानित शिक्षक गण उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button