IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : सोमवार को निकलेगी भगवान महाकाल कीभव्य काँवर यात्रा

रिपोर्टर रमेश सिंह बहराइच उत्तर प्रदेश

बहराइच उत्तर प्रदेश। कजरीतीज पर्व के अवसर पर 14 सितम्बर सोमवारको श्री सिद्धनाथ बाबा काँवड़िया संघ, बहराइच ओर से मरी माता मन्दिर, गोलवाघाट से भगवान महाकाल की पालकी के साथ भव्य काँवर यात्रा निकाली जायेगी, जो नगर क्षेत्र के किसान डिग्री कालेज, डीएम तिराहा, नगर पालिका परिषद कार्यालय, पीपल तिराहा होते हुए घंटाघर स्थित श्री सिद्धनाथ मन्दिर पर समाप्त होगी। श्री सिद्धनाथ बाबा काँवड़िया संघ के संरक्षक देवेन्द्र गुप्ता ने बताया कि करीब दो दशको से कजरीतीज पर्व के अवसर पर श्री सिद्धनाथ बाबा काँवड़िया संघ द्वारा भव्य काँवर यात्रा के साथ भगवान महाकाल की पालकी निकाली जाती है। इसी क्रम में आगामी सोमवारकी सुबह करीब 8 बजे मरी माता मन्दिर, गोलवाघाट से भोले बाबा के भक्तजनों व कांवरियो द्वारा भव्य काँवर यात्रा निकाली जायेगी। काँवर यात्रा किसान डिग्री कालेज, डीएम तिराहा, नगर पालिका परिषद कार्यालय, पीपल तिराहा होते हुए श्री सिद्धनाथ मन्दिर, घंटाघर तक पहुँच कर समाप्त होगी। इस दौरान सरयू तट से जल भर कर निकले कांवरियो द्वारा श्री सिद्धनाथ मन्दिर में विराजमान पाण्डव कालीन भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक किया जायेगा। श्री गुप्ता ने सभी कांवरियों व भगवान भोले के भक्तो से काँवर यात्रा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की बात कही। उन्होने बताया कि काँवर यात्रा की सुरक्षा हेतु पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त भी किये गये है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button